अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

ये तो है कचनार





 
गुलाबी लगते सुंदर रंग
महकते खिलते हैं ये फूल
बाग के आंगन के शृंगार
कोई नहीं
ये तो है कचनार

पौधों की इस भारी भीड में
डौलदार और खूबसूरत एक
करे कौन इशारा यों बार बार
कोई नहीं
ये तो है कचनार

काव्यों में यों सजता है कभी
कभी झूमा था वो गीतों में
तस्वीरों में रंगी जिसकी डार
कोई नहीं
वो तो है कचनार

वादियों में हैं कैसी ये रौनक
गीत भी हवा ने गुनगुनाया
करे न करे हमें है पूरा एतबार
कोई नहीं
ये तो है कचनार

दीपिका जोशी संध्या
१६ जून २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics