अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

जहाँ कचनार होता है





 
फ़जाएँ मुस्कुराती हैं जहाँ कचनार होता है
हवाएँ गुनगुनाती हैं जहाँ कचनार होता है

कभी छालों कभी पत्तों कभी फूलों के सेवन से
बलाएँ भाग जाती हैं जहाँ कचनार होता है

झुलसकर धूप में राही ठहर जाता है साये में
दुआएँ दिल से आती हैं जहाँ कचनार होता है

इसी का फूल जूड़े में लगाती हैं जहाँ वादी
दिशाएँ गीत गाती है जहाँ कचनार होता है

किसी के हुस्न की उपमा किसी कचनार से करके
सदाएँ लौट जाती है जहाँ कचनार होता है

पहाड़ों में भी चर्चा है शुरू से आज तक 'घायल'
घटाएँ झूम जाती है जहाँ कचनार होता है

राजेन्द्र पासवान घायल
१६ जून २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics