अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

कचनार के दिन





 
फिर मुँडेरों पर
सजे कचनार के दिन

बैंगनी से श्वेत तक
खिलती हुई मोहक अदाएँ
शाम लेकर उड़ चली
रंगीन ध्वज सी ये छटाएँ
फूल गिन गिन
मुदित भिन भिन
फिर हवाओं में
बजे कचनार के दिन

फिर मुँडेरों पर
सजे कचनार के दिन

खिड़कियाँ, खपरैल, घर, छत
डाल पत्ते आँख मीचे
आरती सी दीप्त पखुरी
उतरती है शांत नीचे
रूप झिलमिल
चाल स्वप्निल
फिर दिशाओं ने
भजे कचनार के दिन

फिर मुँडेरों पर
सजे कचनार के दिन

पूर्णिमा वर्मन
१६ जून २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics