अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

कचनार के फूलों में





 
इक शोख़ इशारा है कचनार के फूलों में
क्या ख़ूब नज़ारा है कचनार के फूलों में

इस रंग से आँखों को आबाद करें कैसे
इक सुर्ख़ शरारा है कचनार के फूलों में

रह रह के कोई मंज़र ख़्वाबों में उभरता है
रूमाल तुम्हारा है कचनार के फूलों में

फूलों पे हवाओं ने इक नाम लिखा पढ़ लो
वो नाम तुम्हारा है कचनार के फूलों में

एहसास की ख़ुशबू से हर शाख़ महकती है
ये प्यार तुम्हारा है कचनार के फूलों में

मासूम परिंदों से इक रोज़ कहा माँ ने
संसार हमारा है कचनार के फूलों में

वो चीज़ है क्या जिससे रोशन है जहाँ सारा
चाहत का सितारा है कचनार के फूलों में

देवमणि पांडेय
१६ जून २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics