मातृभाषा के प्रति


आकांक्षा

मातृभूमि भारत माता की,
एक राष्ट्रभाषा हिंदी हो।
बँधे सभी हम एक सूत्र में,
हिंदी तेरी सदा विजय हो।।

जग में और संयुक्तराष्ट्र में,
स्वाभिमान भारत का जागे।
गौरव से गूँजे हिंदी स्वर,
भारत की संस्कृति की जय हो।।

हों स्वदेश में, या विदेश में,
दृढ़-संकल्प सदा हो मन में,
भारतवासी मिले जहाँ भी
संभाषण हिंदी में ही हो।।

हिंदू तेरी सदा विजय हो।
जय हो,
जय हो,
जय हो,
जय हो।
हिंदी तेरी सदा विजय हो।।

शकुंतला बहादुर
16 सितंबर 2007

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है