अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अविनाश अग्रवाल





  अपराध बोध

होगा उसको भी तो अपना बेटा प्यारा
होगा वो भी तो उसकी आँखों का तारा।

क्यों चुराता हूँ मैं उससे आँखें?
क्यों चाहता हूँ बत्ती हो जाए हरी
देखता हूँ जब उसको अपनी ओर आते?

इसलिए तो नहीं कि
मैं बैठा कार में
कर रहा बातें अपने बेटे से

हैरी पॉटर की
सुन रहा उसकी नई ज़िद
आई पॉड की

और वो बेचारा
इस ठिठुरती रात में
खड़ा चौराहे पर
माँग रहा भीख
अगले वक्त की रोटी के लिए
लिए गोद में

अपने बेटे को नंगा
खुद अधनंगा?

01 फरवरी 2007

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।