|
अनुभूति में
पूर्णिमा वर्मन की रचनाएँ-
नए गीत-
धूप के दिन आए
रखे वैशाख ने पैर
तितलियों के दल
ताड़ों की क्या बात
हवा में घुल रहा विश्वास
गीतों में
आवारा दिन
कोयलिया बोली
खोया खोया मन
चोंच में आकाश
माया में मन
हरी घाटी
अंजुमन में-
पर्वत के देवदार
हाइकु में-
होली हाइकु
कुछ और होली हाइकु
दोहों में-
बरसाती दोहे
नए साल के दोहे
कहें तितलियाँ 'वक्त के साथ'
संग्रह से
आधी रात
इस मोड़ पर
कितना अच्छा लगता है
नाम लो मेरा
बरगद
बारिश बारिश नभ
रंग
रेत सागर
रेलगाड़ी में
वक्त के साथ
सड़क दर सड़क
स्वर्ण हिरण
क्षणिकाओं
में-
उदासी, डर, समंदर, चुप, रस्ता, आँसू
कविताओं में-
आज दिन
गाँव में अलाव
एक और साल
मेरे गाँव में
मेरा पता
मौसम की आहट
संकलन में-
वसंती हवा -
एक गीत और कहो
धूप के पाँव -
ग्रीष्म के स्तूप
वर्षा मंगल में -
बेढंगा मौसम
ज्योति पर्व -
मंदिर दियना बार
आओ मिल कर दीप जलाएँ
दिया
गाँव में अलाव-
सर्दी में नया साल
शुभकामना- रंगों की
गुच्छे भर अमलतास- भर गुच्छे अमलतास
छोटी कविता-
जेठ में
क्षणिका -
धूप कनी
धन्यवाद
नया साल-नया साल मंगलमय हो
-नए साल का नव दुलार
जग का मेला-जग का मेला
होली है-होली के दोहे
ममतामयी-नमन में मन
दिये जलाओ-एक दीप मेरा
|
बरसाती दोहे
भादों आया देख के हुई सुहानी शाम
मौसम भी लिखने लगा पत्तों पे पैगाम।
चादर ओढ़ी सुरमई छोड़ सिंदूरी गाम
बात-बात में बढ़ गई बारिश से पहचान।
गलियारे पानी भरे आँगन भरे फुहार
सावन बरसा झूम के भादों बही बयार।
छम-छम बाजे पायली रुके नहीं बरसात
हरी मलमली चूनरी तितली चूड़ा हाथ।
बादल में मादल बजे नभ गूँजे संतूर
मन में बिच्छू-सा चुभे घर है कितनी दूर।
कच्ची पक्की मेड़ पर एक छाते का साथ
हवा मनचली खींचती पकड़-पकड़ कर हाथ।
बरसी बरखा झूम के सबके मिटे मलाल
खेतों में हलचल बढ़ी खाली हैं चौपाल।
गड़-गड़ बाजी बादरी भिगो गई दालान
खट्ठे मन मीठे हुए क्या जामुन क्या आम।
बादल की अठखेलियाँ बारिश का उत्पात
ऐसा दोनों का मिलन सूखे को दी मात।
ताल–तलैया¸ बाग़–वन, झरनों की भरमार
मन खिड़की से झाँकता हरा भरा व्यापार।
|