अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में राम निवास मानव की रचनाएँ-

हाइकु में-
बहरे पंच

दोहों में-
कलजुगी दोहे
सूख गई संवेदना

 

 

 

बहरे पंच (हाइकु)

बहरे पंच,
अंधा है सरपंच,
गूँगा है मंच

हिंसक दौर,
शहरों में बसते
आदमखोर।

कैसी दलील!
जज तो हैं बहरे,
अंधे वकील।

ओर-न-छोर,
विकलांग श्रद्धा का
है कैसा दौर!

रोटी की खोज,
गाँव-के-गाँव यहाँ
मरते रोज़।

किस्त चुकाते
चुक गया जीवन,
चुके न खाते।

खेत न खाता,
बँधे सब रिश्तों में,
स्वार्थ का नाता।

अग्नि परीक्षा,
फिर भूमि-समाधि,
नारी-समीक्षा।

मुरली बजे,
मन में कहीं प्रीति
राधा-सी सजे।

बनी राधिका,
सचमुच थी मीरा
प्रेम-साधिका।

चुभते पिन,
बिताए न बीतते
दुःख के दिन।

घिरे हैं सभी
जीवन के व्यूह में,
अभिमन्यु-से।

जीवन बीता,
वन-वन भटके,
मिली न सीता।

था अभिनेता,
बना दिया भाग्य ने
मात्रा दर्शक।

२३ जून २००८


इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics